भूखी प्यासी बीमार बैठी मां की बेटे ने नहीं ली सुध, पड़ोसियों ने महिला को पहुंचा अस्पताल

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Mar, 2021 08:00 PM

sick mother s son did not take care neighbors rushed woman to hospital

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक बेबस व लाचार मां अपनी किस्मत व बेबसी पर आँसू बहाने को मजबूर है। यह दुख किसी और ने नहीं उसके खुद के बच्चे ही उसको घर से निकाल कर बेसहारा छोड़कर चले गए हैं। जो पिछले...

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक बेबस व लाचार मां अपनी किस्मत व बेबसी पर आँसू बहाने को मजबूर है। यह दुख किसी और ने नहीं उसके खुद के बच्चे ही उसको घर से निकाल कर बेसहारा छोड़कर चले गए हैं। जो पिछले कई दिनो से भूखी प्यासी बीमार घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठी हुई है।और टकटकी लगाए अपने नाती एवं बेटों की आने की राह देख रही है।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे का है, जहां पर दुर्गी नाम की वृद्ध महिला अपने नाती के साथ रहती थी। परतुं  उसके ही नाती ने घर से निकाल कर घर में ताला लगाते हुए दादी को बेसहारा छोड़कर पत्नी को लेकर ससुराल चला गया। इसके 2 बेटे है जो कि बाहर कमाते है। बताया जा रहा है कि महिला अपने नाती और उसकी पत्नी के साथ रहती थी, 3 दिन पहले नाती अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने गया था। और अपने घर पर ताला लगा गया। जिससे बुजुर्ग महिला 3 दिन से घर के बाहर भूखी प्यासी एक पेड़ के नीचे बैठी है।
PunjabKesari
वहीं पडोसियों ने बताया नाती अनिल को फोन कर जल्दी आने की बात कही लेकिन पडोसियो का कहना है कि जानकारी देने के बावजूद भी ना तो बेटे आए और ना ही अभी तक नाती आया है। वहीं  बुजुर्ग महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर कुछ पडोसियों के मदद से अस्पताल में बुजुर्ग महिला को भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं सोचने वाली बाली बात यह है कि इंसान अपने बच्चों के लिए क्या क्या नहीं करता परतुं जब माता पता बुजुर्ग हो जाते है। तो वहीं बच्चे सब कुछ भूल जाते है। ऐसे बच्चे के कारनामों से मानव का विश्वास उठ जाता है। पंजाब केसरी टीबी की हर नागरिक को यह सलाह है कि बुजुर्ग माता पिता को किसी भी प्रकार का कष्ट ना दे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!