सिपाही ने लिखा पत्रः दारोगा जी, छुट्टी दे दो परिवार बढ़ाना है

Edited By Ruby,Updated: 22 Jun, 2018 05:52 PM

separation requested to increase family letter viral

यूपी के महोबा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां कोतवाली महोबा में तैनात एक सिपाही का परिवार बढ़ाने के लिए छुट्टी का प्रार्थना पत्र वायरल हुआ है। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस के आलाधिकारी अब इस मामले में लीपा-पोती कर जांच करने...

महोबा(अमित श्रोतीय): यूपी के महोबा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां कोतवाली महोबा में तैनात एक सिपाही का परिवार बढ़ाने के लिए छुट्टी का प्रार्थना पत्र वायरल हुआ है। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस के आलाधिकारी अब इस मामले में लीपा-पोती कर जांच करने की बात कह रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला महोबा जनपद के कोतवाली नगर का है। यहां पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर तैनात सिपाही सोम सिंह ने छुट्टी के लिए आवेदन पत्र दिया था। जिसमें उसने छुट्टी के कारण वाले कालम में परिवार बढ़ाने के लिए लिखा था और 30 दिन का उपार्जित अवकाश लेकर फतेहपुर स्थित अपने घर जाने की मांग की थी। 

थानाध्यक्ष ने उसे 45 दिन का अवकाश स्वीकृत भी कर दिया था, लेकिन किसी कारण यह प्रार्थना पत्र वायरल हो गया और मामला मीडिया के संज्ञान आ गया। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए और अब इस मामले में अभिज्ञता बताते हुए जांच की बात कर रहे हैं।  दूसरी ओर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के भय से सिपाही सोम सिंह इस मामले में कुछ भी कहने से कतरा रहा हैं।

वहीं पुलिस अधीक्षक एन कोलांची का कहना है कि सिपाही ने कोई भी एेसा प्रार्थना पत्र नहीं लिखा और ना ही थानाध्यक्ष ने एेसे किसी पत्र पर अवकाश स्वीकृती दी है। यह पत्र फर्जी है। इसकी जांच की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!