Edited By Ramkesh,Updated: 25 Mar, 2026 06:38 PM

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने कानून के रखवाले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसने पुलिस विभाग की छवि को बड़ा झटका लगा है, जहां एक सिपाही पर रेप पीड़िता से कार्रवाई के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का...
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक महिला ने कानून के रखवाले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसने पुलिस विभाग की छवि को बड़ा झटका लगा है, जहां एक सिपाही पर रेप पीड़िता से कार्रवाई के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी सिपाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर जेल भेज दिया गया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सिपाही इमरान खान से हुई। आरोपी सिपाही ने जांच के नाम पर पीड़िता को चौकी बुलाया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
व्हाट्सएप पर भेजता था अश्लील संदेश
इसके बाद आरोपी सिपाही ने पीड़िता को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने शुरू कर दिए। आरोप है कि उसने देर रात मैसेज कर आपत्तिजनक बातें कीं और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, उसने धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह पीड़िता को ही जेल भिजवा देगा।
संबंध बनाने की करता था डिमांड
पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर संबंध बनाने की शर्त रखी और लालच दिया कि वह आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भिजवा देगा। साथ ही उसने पीड़िता से फोटो मांगते हुए ईद के कपड़े दिलाने की बात भी कही।
अरोपी सिपाही भेजा गया जेल
मामले से परेशान होकर पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। एसएसपी नीरज जादौन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।