CM Yogi ने अभिभावकों और विद्यार्थियों के नाम लिखा पत्र, दिया ये खास संदेश

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Mar, 2026 04:32 PM

cm yogi wrote a letter to parents and students

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों और अभिभावकों के नाम एक प्रेरणादायक पत्र जारी किया है...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों और अभिभावकों के नाम एक प्रेरणादायक पत्र जारी किया है। 'योगी की पाती' शीर्षक से जारी इस संदेश में उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, संस्कार और समग्र विकास पर विशेष जोर दिया है। 

सीएम ने दिया ये संदेश   
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नया शैक्षणिक सत्र नई उम्मीदों और अवसरों के साथ शुरू हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

सीएम ने की ये अपील 
अपने संदेश में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बच्चों को कर्तव्यनिष्ठ और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को तकनीक का सही उपयोग करने, स्क्रीन टाइम कम करने और खेलकूद व योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफलता की कुंजी हैं।        

'बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ आसपास के उन बच्चों को भी स्कूल तक पहुंचाए'
अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ आसपास के उन बच्चों को भी स्कूल तक पहुंचाने का संकल्प लें, जो किसी कारणवश शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते, ऐसे में समाज को आगे आकर जागरूकता फैलानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक 'स्कूल चलो अभियान' चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब हर बच्चा पढ़ेगा और आगे बढ़ेगा, तभी विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य पूरा होगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!