बाराबंकी बलात्कार हत्या के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Edited By Ajay kumar,Updated: 17 Oct, 2020 05:26 PM

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।
बाराबंकीः उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सतरिख क्षेत्र में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और प्रभारी पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक आरोपी दिनेश को कल शाम गिरफ्तार कर लिया था । दिनेश की निशानदेही पर दूसरे आरोपी युवक ऋषिकेश उफर् रिशू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया,यह किराने की दुकान करता है। उन्होंने बताया कि पहले दर्ज किए गये हत्या के मामले में एससीएसटी और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपी गई है।
अधिकारियों ने बताय कि 14 अक्तूबर को आरोपी दिनेश ने अपने साथी रिशू सिंह के साथ मिलकर योजना के तहत घटना को अंजाम दिया था। घटना के दिन दिनेश अपनी बहन का इलाज कराने के बाद वापस गांव आया तो ऋषिकेश ने उसे जानकारी दी कि किशोरी अकेले ही धान काटने खेत में गई है। इसके बाद दोनों ने वहां जाकर घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने बाद जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को धान काटने खेत में गई किशोरी की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमाटर्म रिपोटर् में बलात्कार के बाद उसके साथ की गई हैवानियत की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने पहले किशोरी की हत्या का मामला ही दर्ज किया था।
Related Story

बाराबंकी में डंपर ने उजाड़ी हंसती-खेलती दुनिया: गर्मी से बचने सड़क किनारे सो रहा था परिवार, अब एक...

बाराबंकी में खौफनाक डकैती: कारोबारी के परिवार के मुंह पर चिपकाया टेप, बच्चों को पीटा... फिर करोड़ों...

कानपुर की अपहृत युवती की उन्नाव में हत्या: बुलंदशहर में मिला क्षत-विक्षत शव, मुख्य आरोपी ने खुद को...

'हफ्तेभर में आरोपियों का एनकाउंटर करो, नहीं तो CM ऑफिस के सामने करेंगे आत्मदाह', विनीत राय की...

रास्ते में घेरकर बरसाईं गोलियां, गेहूं पिसवाकर लौट रहे बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या... ग्राम...

मामूली विवाद में ऑटो-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

प्यार, धोखा और खौफनाक अंत: युवक की हत्या कर कटर से किए टुकड़े,जंगल में जलाई लाश... पति-पत्नी...

गर्लफ्रेंड ने पिलाया नशीला पानी, पति ने घोंटा गला... बलिया में लापता प्रीति की हत्या का सनसनीखेज...

गाजियाबाद: बाइक विवाद में 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार, डिप्टी CM बोले-...

मेरठ में मोबाइल फोन बना मौत की वजह! 84 CCTV कैमरों की मदद से खुला राज, सानिया की हत्या में मामा...