कंबोडिया से वापस आ रहा संतकबीरनगर का बेटा कोलकाता से लापता, परिवार के लोगों को बड़ी अनहोनी की सता रही चिंता

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Mar, 2023 09:05 AM

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संतकबीरनगर (Sant Kabir Nagar) जिले का एक व्यक्ति कोलकाता (Kolkata) से रहस्यमय परिस्थितियों से लापता (Missing) हो गया। जिसकी तलाश परिजनों समेत पुलिस प्रशासन (Police Administration) के आला अधिकारी कर रहे हैं। विदेश से...

संतकबीरनगर(मिथिलेश कुमार): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संतकबीरनगर (Sant Kabir Nagar) जिले का एक व्यक्ति कोलकाता (Kolkata) से रहस्यमय परिस्थितियों से लापता (Missing) हो गया। जिसकी तलाश परिजनों समेत पुलिस प्रशासन (Police Administration) के आला अधिकारी कर रहे हैं। विदेश से लौटे व्यक्ति का एक महीने से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी अब तक युवक (Youth) का पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोगों को अनहोनी की चिंता सता रही है। सूत्रों के मुताबिक, परिवार का पालन पोषण करने के लिए धनघटा थाना क्षेत्र के अमावा गांव का निवासी राज किशोर गुप्ता कंबोडिया में रहकर रोजी रोटी का बंदोबस्त करता था। वह तीन वर्ष पूरा होने पर अपने घर वापसी कर रहा था,  इसकी जानकारी राज किशोर गुप्ता ने अपनी पत्नी से फोन पर बात कर दी थी। बताया गया कि कोलकाता तक फ्लाइट के जरिए राज किशोर गुप्ता पहुंचा था जिसके बाद से वह लापता हो गया।

PunjabKesari

अनजान व्यक्ति ने दूरभाष के जरिए युवक के आवश्यक दस्तावेज मिलने की दी सूचना
दरअसल परिवार के लोगों को अनजान व्यक्ति ने दूरभाष के जरिए उसके आवश्यक दस्तावेज मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के लोगों में दहशत हो गई। आनन-फानन में राजकिशोर के पिता इंद्रजीत गुप्ता कोलकाता पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस से मदद की भीख मांगी लेकिन, पुलिस प्रशासन की तरफ से उन्हें मदद नहीं मिली। जिसके बाद वह संतकबीरनगर जिले के पुलिस कप्तान सत्यजीत गुप्ता के समक्ष पहुंचकर आपबीती बताई। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस एक्शन में आई और आनन-फानन में पीड़ित इंद्रजीत गुप्ता की शिकायत पर कोलकाता पुलिस प्रशासन से पत्राचार शुरू किया गया। लगभग एक माह बीत गया लेकिन अब तक राज किशोर गुप्ता के संदर्भ में पुलिस प्रशासन ने कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के लोगों को बड़ी अनहोनी की चिंता सता रही है।

अब तक घर वापस नहीं पहुंचे पति, राह देख रही पत्नी
लापता युवक की पत्नी गुड्डी ने बताया कि उसके पति कंबोडिया में रहकर काम करते है। घर वापसी आने की उन्होंने जानकारी दी थी, लेकिन वह समय से घर नहीं पहुंचे। फोन पर अनजान व्यक्ति द्वारा पासपोर्ट और डायरी बस स्टैंड पर गिरे होने की जानकारी मिली। लेकिन उनके पति अब तक घर वापस नहीं पहुंचे।

PunjabKesari

पुलिस कप्तान सत्यजीत गुप्ता ने कहा कोलकाता से हो रहा पत्राचार
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आवेदक हमारे समक्ष प्रस्तुत हुए जनता दर्शन में इनके द्वारा बताया गया है कि इनका बेटा राज किशोर गुप्ता जो कंबोडिया में रहते थे दिनांक 15.02.2023 को कंबोडिया से चले हैं वापस मलेशिया उसके बाद कोलकाता मैं लैंड होने के बाद संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। बेटे ने भी इनको कॉल नहीं किया और उनके बेटे का जो पासपोर्ट साथ में एक डायरी और एक आईडी कार्ड जो मलेशिया गवर्नमेंट द्वारा जारी किया गया है यह इनकी पुत्री के द्वारा दिया गया। यह अपने बेटे की तलाश कर रहे हैं जो मिल नहीं रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इनके बेटे के साथ कोई अनहोनी ना हुई हो। पूरे प्रकरण में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा सीपी कोलकाता से पत्र व्यवहार कर रहा हूं ताकि जल्द इस घटना का अनावरण हो सके।

PunjabKesari

युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लगभग एक माह से है लापता
हालांकि युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लगभग एक माह से लापता है, पुलिस प्रशासन के हाथ अब तक खाली हैं। परिवार के लोगों को अनहोनी की चिंता सता रही है। बच्चे अपने पिता के आने की राह देख रहे। लेकिन देखना होगा की पूरी सच्चाई कब तक सामने आएगी। सवाल यह भी उठता है कि समय रहते कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद संतकबीरनगर पुलिस को इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ती है।

Related Story

Punjab Kings

191/5

20.0

Kolkata Knight Riders

76/4

9.3

Kolkata Knight Riders need 116 runs to win from 10.3 overs

RR 9.55
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!