Edited By Ramanjot,Updated: 16 Oct, 2026 05:37 PM

हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ के एक अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही...
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब दो बजे नरोरा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब एक ईको कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोग पड़ोसी कासगंज जिले के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस और लॉरी की टक्कर में 4 की मौ/त, 31 घायल
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ के एक अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।