सपा को बड़ा झटका: 3 बागी विधायकों ने थामा BJP का दामन, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Edited By Ramanjot,Updated: 15 Oct, 2026 11:55 AM

rebel sp mla from amethi joins bjp

​​​​​​​अमेठी की पूर्व सांसद ईरानी ने कहा, ''गांधी परिवार के अंदर इतना साहस नहीं है कि अमेठी से अकेले चुनाव लड़ सके। अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को सपा की साइकिल का सहारा लेना पड़ता है।''

अमेठी: यूपी में अमेठी के गौरीगंज से विधायक समेत समाजवादी पार्टी के तीन बागी विधायक बुधवार को केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। गौरीगंज में आयोजित भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस निर्वाचन आयोग को निशाना बनाकर देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। 

ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने 'युवराज' को 'शहंशाह' बनाना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कई विपक्षी दलों को एकजुट कर ले, तब भी उसे सफलता नहीं मिलेगी। इस कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के बागी विधायकों राकेश प्रताप सिंह (गौरीगंज), अभय सिंह (गौसाईगंज) और विनोद चतुर्वेदी (कालपी) ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ईरानी ने दावा किया कि भाजपा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में निर्णायक जीत हासिल करेगी और लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। 


PunjabKesari

अमेठी की पूर्व सांसद ईरानी ने कहा, ''गांधी परिवार के अंदर इतना साहस नहीं है कि अमेठी से अकेले चुनाव लड़ सके। अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस को सपा की साइकिल का सहारा लेना पड़ता है।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''आज दिल्ली में कांग्रेस निर्वाचन आयोग को मोहरा बनाकर भारत के लोकतंत्र को कुचलना चाहती है, लेकिन उसके इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।'' सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा, ''भारत किसी की जागीर नहीं है। देश की जनता जाग चुकी है, जाति और परिवारवादी राजनीति का खात्मा शुरू हो गया है। देश की जनता सपा और कांग्रेस को रसातल में भेजने का काम करेगी।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!