यूपी के इस बाहुबली विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Ramanjot,Updated: 29 Oct, 2026 12:09 PM

mla raja bhaiya receives a death threat

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' और 'फेसबुक' पर तीन अलग-अलग आईडी से पिछले एक सप्ताह से राजा भैया को कथित तौर पर गाली-गलौज भरे संदेश भेजे जा रहे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

भदोहीः जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को सोशल मीडिया पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' और 'फेसबुक' पर तीन अलग-अलग आईडी से पिछले एक सप्ताह से राजा भैया को कथित तौर पर गाली-गलौज भरे संदेश भेजे जा रहे थे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। गोपीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि 'राज शूटर ऑफिशियल', 'एम राज शूटर' और 'एम शूटर' नाम की आईडी से विधायक के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं और धमकी भरे संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। उन्होंने बताया कि जनसत्ता दल की भदोही जिला इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले में बुधवार शाम गोपीगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसके साथ सोशल मीडिया पर भेजे गए संदेशों की प्रतियां भी उपलब्ध कराई गईं। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत में कहा गया है कि 23 अक्टूबर से लगातार सोशल मीडिया के जरिए राजा भैया को धमकी दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि शिकायत और उपलब्ध कराए गए संदेशों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अज्ञात आईडी धारकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स और संदेशों की जांच कर रही है, ताकि कथित तौर पर धमकी देने वालों की पहचान की जा सके। पांडेय ने कहा कि पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!