दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, प्रयागराज से विभिन्न रूटों पर दौड़ेंगी 148 अतिरिक्त बसें

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Nov, 2026 03:56 PM

relief for passengers during diwali and chhath 148 additional buses to run on

उत्तर प्रदेश के यूपी रोडवेज ने दिवाली और छठ के मौके पर भीड़ को देखते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इन दोनों पर्व के मद्देनजर यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन छह से 17 नवंबर की अवधि में विभिन्न मार्गों में हर रोज 148 अतिरिक्त बसों का संचालन...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के यूपी रोडवेज ने दिवाली और छठ के मौके पर भीड़ को देखते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इन दोनों पर्व के मद्देनजर यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन छह से 17 नवंबर की अवधि में विभिन्न मार्गों में हर रोज 148 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा।  रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज रविंद्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वाराणसी के लिए हर पांच मिनट तो लखनऊ के लिए प्रत्येक 10 मिनट पर यात्रियों को बस उपलब्ध करायी जायेगी। दिवाली पर्व आठ नवंबर एवं छठ पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवधि में विभिन्न प्रमुख मार्गों पर 148 अतिरिक्त फेरे लगेंगे। प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर 34 अतिरिक्त फेरे और 10-10 मिनट पर बस, प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर 20 अतिरिक्त फेरे यानी की प्रत्येक 15-15 मिनट पर बस मिलेगी। प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर 24 अतिरिक्त ट्रिप के साथ 20-20 मिनट पर, प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर 24 अतिरिक्त ट्रिप के साथ प्रत्येक पांच-पांच मिनट पर बसें उपलब्ध होंगी। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!