रामपुर जेल में बंद आजम खान को बड़ी रहात, दो पैन कार्ड मामले में HC ने दी जमानत

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Oct, 2026 01:52 PM

major relief for azam khan currently lodged in rampur jail high court grants b

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फर्जी पासपोर्ट और दो पैन कार्ड रखने के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति समित गोपाल ने रामपुर की अदालत के निर्णय के खिलाफ दायर पुनरीक्षण याचिका पर यह आदेश पारित...

प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फर्जी पासपोर्ट और दो पैन कार्ड रखने के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति समित गोपाल ने रामपुर की अदालत के निर्णय के खिलाफ दायर पुनरीक्षण याचिका पर यह आदेश पारित किया। हालांकि, जमानत देते समय अदालत ने इस मामले में सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। 

सजा की रोक वाली याचिका खारिज 
हालांकि जस्टिस समित गोपाल की एकल पीठ ने दोषसिद्धि (conviction) पर रोक लगाने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया। पिता-पुत्र की जोड़ी ने ट्रायल कोर्ट के दोषसिद्धि आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में एक क्रिमिनल रिवीजन याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उन्होंने दोषसिद्धि पर रोक, सज़ा के निलंबन और ज़मानत पर रिहाई की मांग की थी। दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें पूरी होने के बाद, कोर्ट ने 15 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।सज़ा पर रोक और ज़मानत मिलने से SP नेताओं को काफी अंतरिम राहत मिली है, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक न लगने का मतलब यह है कि कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत उनकी चुनावी अयोग्यता (electoral disqualification) बनी रहेगी।

अलग-अलग जन्म तिथियों के मामले में जेल में बंद हैं आजम खान 
आप को बता दें कि यह मामला अब्दुल्ला आज़म खान द्वारा अलग-अलग जन्म तिथियों वाले दो अलग-अलग परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) कार्ड हासिल करने और रखने के आरोपों से जुड़ा है, जिसके चलते उनके और उनके पिता के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू हुई थी। इस मामले में रामपुर की जिला अदालत ने इस मामले में आजम खान को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी और जुर्माना लगाया था।

आमम पर जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ED ने दर्ज किया मामला 
गौरतबल है कि 28 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज़म खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की ज़मीन और इमारतों को कुर्क (attach) कर लिया। इसकी बुक वैल्यू 426 करोड़ रुपये है और मौजूदा बाज़ार मूल्य लगभग 1,170 करोड़ रुपये आंका गया है। ED के लखनऊ ज़ोनल कार्यालय ने उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की ज़मीन और इमारतों को कुर्क किया है। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट, आजम खान (उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री) और अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच की जा रही है। रामपुर जिले के सिंघानखेड़ा गांव में जौहर नगर स्थित विश्वविद्यालय परिसर, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के पास है। इस ट्रस्ट की स्थापना आजम खान ने की थी और वही इसे नियंत्रित करते हैं; वे इस विश्वविद्यालय के मानद कुलाधिपति (चांसलर) भी हैं।

किसानों की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा के आरोप सहित 26 FIR 
ED ने PMLA के तहत जांच शुरू की है। यह जांच रामपुर के अजीम नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज 26 FIR के आधार पर की जा रही है, जो भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 384 और अन्य धाराओं के तहत दर्ज की गई थीं। इन FIR में आरोप लगाया गया है कि विश्वविद्यालय के लिए किसानों की कृषि भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया था। रामपुर जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए, ED ने बताया कि सिंघानखेड़ा गांव में 'एनिमी प्रॉपर्टी' (शत्रु संपत्ति) के 45 प्लॉट, जो लगभग 34 एकड़ में फैले हैं, उन पर भी आजम खान ने विश्वविद्यालय के लिए अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। यह तब हुआ, जब कस्टोडियन (अभिरक्षक) द्वारा इस जमीन का ट्रस्ट को दिया गया लीज (पट्टा) पहले ही रद्द कर दिया गया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!