UP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने सपा से मांगी 175 से 200 सीटें, गठबंधन में सीट शेयरिंग पर औपचारिक चर्चा शुरू

Edited By Ramanjot,Updated: 24 Oct, 2026 11:33 AM

up assembly elections congress demands 175 to 200 seats from sp

​​​​​​​उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार 1989 के बाद से लगातार घटा है। उस वर्ष पार्टी ने आखिरी बार राज्य में सरकार बनाई थी। कांग्रेस ने 2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा था, लेकिन उसे केवल दो सीट पर जीत मिली थी। यह संख्या 2017 में जीती गई सात सीट...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (SP) के साथ सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने 175 से अधिक सीट की प्रारंभिक सूची सौंपी है, जहां उसे लगता है कि वह गठबंधन में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।

कांग्रेस ने 175 से 200 सीट की सूची सौंपी
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि यह सूची कुछ दिन पहले सपा नेताओं के साथ साझा की गई थी और जल्द ही दोनों दलों के नेता सीट बंटवारे पर विस्तृत चर्चा के लिए बैठेंगे। गौतम ने कहा, "मैं आपको सटीक संख्या नहीं बता सकता, लेकिन हमने 175 से 200 सीट की सूची सौंपी है।" उन्होंने संकेत दिया कि 403 विधानसभा सीट वाले राज्य में चुनाव से पहले पार्टी बातचीत के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता ने कहा, "दोनों दलों के नेतृत्व एक साथ बैठकर सीट बंटवारे की बारीकियों को तय करेंगे।" 

हमारा साझा लक्ष्य भाजपा को सत्ता से हटाना- अखिलेश
सपा के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस की प्रारंभिक सूची पर कहा, "मुझे लगता है कि हमारे नेता अखिलेश यादव जी ने स्पष्ट कर दिया है कि जीतने की क्षमता ही एकमात्र मानदंड है। इसलिए कोई भी कुछ भी मांग सकता है, लेकिन राजनीति में सर्वमान्य और सार्थक समाधान तक पहुंचने के लिए दिखावे से आगे बढ़ना होगा।" हालांकि इस बीच, शुक्रवार को यहां समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, "कांग्रेस, सपा और इंडिया गठबंधन को मजबूत किया जाना चाहिए। हमारा साझा लक्ष्य भाजपा को सत्ता से हटाना है।" उन्होंने कहा,'' भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए हम लोगों को समझाएंगे और हम ऐसा जरूर करेंगे। भाजपा को हराने के लिए यह गठबंधन प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेगा।" 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार 1989 के बाद से लगातार घटा है। उस वर्ष पार्टी ने आखिरी बार राज्य में सरकार बनाई थी। कांग्रेस ने 2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा था, लेकिन उसे केवल दो सीट पर जीत मिली थी। यह संख्या 2017 में जीती गई सात सीट से भी कम थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीज ने पार्टी की उम्मीदें बढ़ाई हैं। उस चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन करके 80 में से छह लोकसभा सीट जीती थीं, जबकि सपा को 37 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 33 सीट मिली थीं। गौतम ने कहा, " 2024 का लोकसभा चुनाव इस बात का प्रमाण है कि दोनों दल (कांग्रेस और सपा) मिलकर प्रभाव डाल सकते हैं। इसलिए राजनीति में सार्थक लेन-देन की गुंजाइश होनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि उन्हें उचित सीट बंटवारे की उम्मीद है और दोनों दल मिलकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!