Edited By Ramanjot,Updated: 19 Oct, 2026 11:56 AM

पुलिस के अनुसार, वाराणसी के शिवपुरी से आठ युवक विंध्याचल दर्शन के लिए मिर्जापुर गए थे। वे दर्शन करके लौटते समय सोमवार सुबह रूपापुर स्थित ओवरब्रिज पर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर सेल्फी लेने लगे।
वाराणसी: यूपी के वाराणसी जिले में सोमवार सुबह विंध्याचल धाम से दर्शन कर वापस वाराणसी लौटते समय प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग के ओवरब्रिज पर खड़े होकर सेल्फी लेते समय तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, वाराणसी के शिवपुरी से आठ युवक विंध्याचल दर्शन के लिए मिर्जापुर गए थे। वे दर्शन करके लौटते समय सोमवार सुबह रूपापुर स्थित ओवरब्रिज पर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर सेल्फी लेने लगे। इसी बीच प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी और पास में ही सेल्फी ले रहे युवकों को कुचल दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़ें- रसोई गैस सिलेंडर फटने से चाची-भतीजी की मौत, गांव में पसरा मातम
वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अमन यादव, गोलू यादव और आलोक मिश्रा के रूप में हुई है, जबकि चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में से कन्हैया यादव और निखिल कुमार की हालत गंभीर है। तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।