अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- फर्जी वोट बनवाने की साजिश; बूथों पर सतर्क रहें सपा कार्यकर्ता

Edited By Ramkesh,Updated: 18 Oct, 2026 06:44 PM

akhilesh yadav makes a major allegation against the bjp claiming a conspiracy

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर सतर्क रहने की नसीहत देते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फर्जी वोट बनवाने की साजिश कर रही है। सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर सतर्क रहने की नसीहत देते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फर्जी वोट बनवाने की साजिश कर रही है। सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, अखिलेश यादव ने कहा, "भाजपा फर्जी वोट बनवाने की साजिश कर रही है। सत्तारूढ़ दल फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत समझती है।

यादव ने सपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाती है। उन्होंने कहा, "भाजपा दस तरह की चुनावी चाल चलती है, मतदाता सूची में अपने नकली वोट जुड़वाती है और विरोधी दलों के असली वोट कटवाती है।" यादव ने आम लोगों को भी सतर्क रहने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कानून और संविधान को नहीं मानती तथा चुनाव जीतने के लिए बेईमानी करती है। 

उन्होंने कहा, "भाजपा वोट चोरी करती है। वोट चोरी और चंदा चोरी से जनता को सावधान रहना है।" सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर झूठे आरोप लगाने को अपनी सफलता समझती है, लेकिन जनता उसकी बेईमानी और झूठ को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा बदनाम हो चुकी है और अब किसी तरह की मिलीभगत से चुनाव नहीं जीत सकती। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता भाजपा का सफाया करने के लिए चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रही है। 

यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बजट की लूट, अन्याय और अत्याचार से त्रस्त है। उन्होंने भाजपा को भूमाफिया पार्टी करार दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग सत्ता के संरक्षण में गरीबों, असहायों और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्याय की गुहार लगाने वालों को उल्टा फंसा दिया जाता है और इस अन्याय में पुलिस भी भाजपा के सामंतियों के साथ खड़ी दिखाई देती है। यादव ने दावा किया कि देश में सबसे अधिक प्रश्न पत्र लीक उत्तर प्रदेश में हुए हैं और भाजपा सरकार जानबूझकर परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक कराती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को बदनाम किया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!