एक हादसे ने उजाड़ दिए परिवार के सपने, डंपर की टक्कर से पति-पत्नी समेत 3 की मौत

Edited By RameshHanda,Updated: 21 Oct, 2026 06:37 PM

a tragedy shattered a family s dreams three people including a husband and wif

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार को एक डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार को एक डंपर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि हादसा बाघराय थाना क्षेत्र में जेठवारा-लालगोपालगंज मार्ग पर छेवंगा चौराहे के पास हुआ। उन्होंने बताया कि कुंडा कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर मौली स्थित लोहारन का पुरवा निवासी नोखेलाल भारती (38) बुधवार अपराह्न अपने पांच वर्षीय बेटे शिवम, जीजा हैदर भारती (45) और बहन रीता देवी (40) को मोटरसाइकिल से लेकर प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र स्थित बांका जलालपुर गांव जा रहे थे।

राय के मुताबिक, रास्ते में छेवंगा चौराहे के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने नोखेलाल की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हैदर भारती, उनकी पत्नी रीता देवी और नोखेलाल भारती को मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवम को बेहतर इलाज के लिए प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राय ने बताया कि पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!