शराब पीने पर पत्नी से हुआ झगड़ा, गुस्से में नाले में कूदा पति... तलाशी में जुटी SDRF-NDRF की टीमें

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Oct, 2026 11:00 AM

youth jumps into drain in noida police in search operation

उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक के गंदे नाले में कूदने की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस यूनिट तुरंत मौके पर...

Noida News: उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक के गंदे नाले में कूदने की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस यूनिट तुरंत मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। देर तक युवक का पता लगाने के लिए नाले में तलाशी अभियान चलाया जाता रहा।

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, नाले में कूदने वाले युवक की पहचान रवि पुत्र विनोद, निवासी ग्राम जैनपुरा, थाना जलेसर, जनपद एटा, वर्तमान निवासी हरौला, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। रवि की उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर मौजूद रवि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद रवि गुस्से में घर से निकला और सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:- कहासुनी के बाद नशे में धुत सिरफिरे ने भीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, 3 की दर्दनाक मौ/त... भागते वक्त पलटा ट्रैक्टर

आरोप है कि गुस्से की स्थिति में उसने नाले में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और फायर सर्विस को तत्काल रेस्क्यू के लिए लगाया गया। फायर सर्विस यूनिट के कर्मचारी नाले में उतरकर युवक की तलाश में जुटे रहे। नाले में पानी और गंदगी होने के कारण रेस्क्यू टीम को तलाशी अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और फायर सर्विस की टीम द्वारा प्रारंभिक स्तर पर नाले के आसपास तथा पानी के भीतर संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

बताया जा रहा है कि युवक के बारे में किसी भी संभावित सुराग के लिए आसपास के क्षेत्र को भी खंगाला गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को भी मौके के लिए रवाना किया गया, ताकि प्रशिक्षित बचाव दल की मदद से बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा सके। पुलिस, फायर सर्विस तथा राज्य आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई थीं। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा युवक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!