Edited By Ramanjot,Updated: 20 Oct, 2026 11:14 AM

हरियाणा के कैथल की रहने वाली 24 वर्षीय शगुन सैनी सोमवार शाम को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक मेडिकल कॉलेज में चौथे वर्ष की एमबीबीएस छात्रा ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लगे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
हरियाणा के कैथल की रहने वाली 24 वर्षीय शगुन सैनी सोमवार शाम को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ पाया।
यह भी पढ़ें- पति की नौकरी और प्रेमी से शादी के लिए रची साजिश, डेटा एंट्री ऑपरेटर हत्याकांड का खुलासा, पत्नी सहित 2 गिरफ्तार
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और जांच जारी है। छात्रा के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और कथित आत्महत्या के पीछे के कारण का अब पता नहीं चल पाया है।