'बेटी की ला/श से पहले कातिल का श/व दिखाओ...' मुठभेड़ के बाद फूटा मां का गुस्सा, Yogi सरकार से मांगी फां/सी की सजा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Oct, 2026 04:41 PM

mother breaks down in grief after daughter s no more in jhansi

सिरफिरे प्रेमी की सनक ने एक 19 साल की खिलखिलाती मासूम की सांसें छीन लीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज 5 घंटे के भीतर आरोपी को एनकाउंटर में लंगड़ा तो कर दिया, लेकिन अपनी कलेजे के टुकड़े को खो चुकी मां-बाप की आंखों के आंसू इस कार्रवाई से...

Jhansi News: सिरफिरे प्रेमी की सनक ने एक 19 साल की खिलखिलाती मासूम की सांसें छीन लीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज 5 घंटे के भीतर आरोपी को एनकाउंटर में लंगड़ा तो कर दिया, लेकिन अपनी कलेजे के टुकड़े को खो चुकी मां-बाप की आंखों के आंसू इस कार्रवाई से थमने का नाम नहीं ले रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक, झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब प्रेमिका चंचल के घर में घुसकर सिरफिरे आशिक कमल ने उसे सीने में गोली मार दी। चंचल खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:- देश के रक्षक पर दबंगों का कहर... बाइक टच होते ही का/टी जवान की नाक, 2 दबोचे गए

घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सीपरी बाजार पुलिस, स्वाट टीम और एनडीआरएफ के साथ मिलकर कॉम्बिंग ऑपरेशन में जुट गई। 5 घंटे के भीतर आरोपी कमल से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

वारदात के बाद बदहवास पिता सोनू का कहना है कि पुलिस ने अपना काम बहुत मुस्तैदी से किया और 5 घंटे के भीतर हत्यारे को सलाखों के पीछे भेज दिया। लेकिन एक बाप का कलेजा इस लंगड़े एनकाउंटर से ठंडा नहीं हुआ है। सोनू का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई अपनी जगह सही है, पर जब तक मेरी बेटी के कातिल को फांसी नहीं होती, तब तक हमारे परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- 'गुस्से में घर से निकला और बन गया ला/श...' नोएडा सेक्टर-81 में गंदे नाले से मिला युवक का श/व, जानिए पूरा मामला

अपनी 19 साल की बेटी के शव से लिपटकर रो रही मां सपना का गुस्सा और दर्द हर किसी का कलेजा चीर रहा है। बिलखती हुई मां ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगाई है। मृतका चंचल की मां सपना का कहना है कि मुझे एनकाउंटर से कोई तसल्ली नहीं मिली है। मेरी बेटी की जान लेने वाले की लाश मेरे सामने आनी चाहिए। अगर कानून उसे फांसी नहीं दे सकता तो मुझे इजाजत दे, मैं खुद उस दरिंदे के सीने में गोली उतारूंगी।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में और सख्त कानूनी धाराएं जोड़ी जाएंगी। पूरे इलाके में इस वक्त मातम और भारी तनाव का माहौल है, जहां हर शख्स बस यही कह रहा है कि एक सिरफिरे की सनक ने हंसता-खेलता परिवार तबाह कर दिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!