कहासुनी के बाद नशे में धुत सिरफिरे ने भीड़ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, 3 की दर्दनाक मौ/त... भागते वक्त पलटा ट्रैक्टर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Oct, 2026 10:31 AM

bijnor news drunken deranged man drove tractor into the crowd

बिजनौर जिले में शराब की दुकान पर बुधवार देर रात 2 पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मौके से भागने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से...

Bijnor News: बिजनौर जिले में शराब की दुकान पर बुधवार देर रात 2 पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर भीड़ पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मौके से भागने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, चांदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि घटना बुधवार देर रात दतियाना गांव स्थित शराब की दुकान पर हुई, जहां जमालुद्दीनपुर और दतियाना के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। अधिकारी ने बताया कि झगड़े के दौरान दतियाना निवासी वीरेंद्र ने कथित तौर पर नशे की हालत में ट्रैक्टर भीड़ पर चढ़ा दिया, जिससे जमालुद्दीनपुर के तीन लोग बाबूराम (40), महेंद्र (58) और उदयवीर (60) घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:- सरेराह खू/नी खेल... प्रेमिका को गो/ली मारकर युवक ने खुद को भी उड़ाया, मंजर देखकर कांप उठा इलाका

बताया जा रहा है कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बाबूराम और उदयवीर की मौत हो गई। महेंद्र ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके से भागने की कोशिश में ट्रैक्टर पलट गया, जिससे वीरेंद्र भी घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!