'सिफारिश खत्म, सीधा रोजगार...' UP पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी थमाएंगे नियुक्ति-पत्र

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Oct, 2026 02:04 PM

lucknow news 470 sportspersons get government jobs in up police

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल बना है और खेल प्रतिभाओं को सरकारी सेवा में अवसर देने के लिए नई खेल संस्कृति विकसित की गई है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में खेलों को लेकर सकारात्मक माहौल बना है और खेल प्रतिभाओं को सरकारी सेवा में अवसर देने के लिए नई खेल संस्कृति विकसित की गई है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर, यही 'नए उत्तर प्रदेश' की नई खेल संस्कृति है।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत चयनित 43 उप निरीक्षकों (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षियों (नागरिक पुलिस) और 132 आरक्षियों (पीएसी) समेत कुल 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। योगी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकारी सेवा के ये अवसर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद आए बदलाव को दर्शाते हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले खेल कोटा उपेक्षित था और भर्तियों में प्रतिभा के बजाय 'सिफारिश और पहुंच' की चर्चा होती थी।

ये भी पढ़ें:- 'तैरिये कि आप लखनऊ में हैं'... इकाना स्टेडियम और मॉल तक पहुंचा गोमती नदी का पानी, अखिलेश का तीखा तंज

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने खेल प्रतिभाओं को रोजगार व सुरक्षित भविष्य से जोड़ा है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस में 866 अन्य खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। योगी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को उनके 'स्वर्णिम भविष्य' के लिए शुभकामनाएं दीं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!