राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट: आपस में टकराई कई गाड़ियां, मची अफरा-तफरी

Edited By Ramanjot,Updated: 26 Oct, 2026 11:37 AM

accident involving rahul gandhi s convoy several vehicles collide

मामला तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

सुल्तानपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां सोमवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं। हादसे के समय राहुल गांधी सुल्तानपुर में एक मानहानि मामले की सुनवाई के लिए जा रहे थे। हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित हैं। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, काफिले में शामिल वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे चल रही कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 

राहुल गांधी को वर्ष 2018 के एक मानहानि मामले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होना था। मामला तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!