देश के रक्षक पर दबंगों का कहर... बाइक टच होते ही का/टी जवान की नाक, 2 दबोचे गए

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Oct, 2026 03:31 PM

noida news soldier deployed in siachen assaulted in road rage incident

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बाइक टकराने के विवाद में करीब आधा दर्जन लोगों ने भारतीय सेना में तैनात एक जवान के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसकी नाक काट दी। घटना में घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे...

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बाइक टकराने के विवाद में करीब आधा दर्जन लोगों ने भारतीय सेना में तैनात एक जवान के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उसकी नाक काट दी। घटना में घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

जेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़ जिले के रहने वाले रॉकी तालान बुधवार शाम बाइक से जेवर कस्बा आए थे। उन्होंने बताया कि आर एंड आर टाउनशिप के पास उनकी बाइक कुछ युवकों की मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि इसी दौरान मौके पर पहुंचे करीब आधा दर्जन लोगों ने तालान के साथ कथित तौर पर मारपीट की और उनकी नाक काट दी। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें:- 'गुस्से में घर से निकला और बन गया ला/श...' नोएडा सेक्टर-81 में गंदे नाले से मिला युवक का श/व, जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तालान भारतीय सेना में सियाचिन में तैनात हैं और फिलहाल छुट्टी पर घर आए हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!