Road accident in Gonda: टेंपो और इनोवा कार के बीच टक्कर, 17 यात्री घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Mar, 2026 06:04 PM

road accident in gonda tempo and innova car collide 17 passengers injured

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार को एक इनोवा कार ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से दोनों वाहनों में सवार 17 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बुधवार को एक इनोवा कार ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से दोनों वाहनों में सवार 17 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

बिंदेश्वरी के नगर कोतवाल मणि त्रिपाठी ने बताया कि आज सुबह कई मजदूर ट्रेन से देहरादून से गोंडा पहुंचे थे और टैक्सी स्टैंड से किराए पर टेंपो लेकर धानेपुर होते हुए उतरौला (बलरामपुर) जा रहे थे। त्रिपाठी ने बताया कि इसी दौरान गोंडा-उतरौला मार्ग पर धनौली के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित इनोवा कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी वजह से दोनों वाहनों में सवार 17 लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि इनोवा चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है, जो किसी का इलाज कराने लखनऊ जा रहा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!