हिन्दी के प्रख्यात लेखक गिरिराज किशोर का निधन, CM योगी ने किया शोक व्यक्त

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Feb, 2020 05:25 PM

renowned hindi writer giriraj kishore passes away cm yogi mourns

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात साहित्यकार गिरिराज किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित गिरिराज किशोर हिन्दी साहित्य के जाने माने रचनाकार थे। ‘ढाई घर’, ‘पहला गिरमिटिया...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात साहित्यकार गिरिराज किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्मश्री से सम्मानित गिरिराज किशोर हिन्दी साहित्य के जाने माने रचनाकार थे। ‘ढाई घर’, ‘पहला गिरमिटिया’ जैसी अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने साहित्य जगत को समृद्ध किया। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। गिरिराज किशोर के निधन से हिन्दी साहित्य को अपूरणीय क्षति हुई है।

हिंदी के प्रख्यात लेखक एवं समाजवादी विचारक गिरिराज किशोर का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। किशोर के परिवान में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 08 जुलाई 1932 को जन्मे श्री किशोर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के रजिस्ट्रार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र लेखन कर रहे थे। पद्मश्री और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किशोर कहानीकार उपन्यासकार और नाटककार भी थे।

हिंदी के चर्चित कहानीकार एवम् किशोर के सहयोगी प्रियम्बद ने बताया कि किशोर का निधन आज सुबह साढ़े नौ बजे घर पर सांस अटकने का कारण हुआ। वैसे वह ठीक थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को यहां दस बजे होगा।

किशोर को ख्याति उनके पहले गिरमिटिया उपन्यास से मिली थी जो उन्होंने गांधी जी के दक्षिण अफ्रीका प्रवास पर लिखा था। ढाई घर उपन्यास पर उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। परिशिष्ट उनका चर्चित उपन्यास था। प्रजा ही रहने दो उनका चर्चित नाटक था। वह कानपुर विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव भी रह चुके थे। उन्हें अनेक पुरस्कार सम्मान मिले थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!