कंगना के समर्थन में उतरे रवि किशन, कहा-सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Sep, 2020 01:29 PM

ravi kishan came out in support of kangana said  truth can be disturbed

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में गोरखपुर सदर से सांसद रवि किशन समर्थन में उतर आए है। सांसद रवि किशन ने कहा कि कंगना रनौत सत्यता के साथ अपनी बात रख रही है।

गोरखपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में गोरखपुर सदर से सांसद रवि किशन समर्थन में उतर आए है। सांसद रवि किशन ने कहा कि कंगना रनौत सत्यता के साथ अपनी बात रख रही है। सांसद सराहना करते हुए कहा है कि कंगना रनौत ने सत्य की तरफ एक कदम बढ़ाया है। हम उनके साथ हैं सभी को मालूम है कि एक कलाकार को अपना आशियाना बनाने में कितनी मेहनत का सामना करना पड़ता है। मुंबई जैसे शहर में अगर आशियाना बनता है तो उसके लिए कितनी मेहनत एक कलाकार को करनी पड़ती है। यह किसी से अछूता नहीं है लेकिन राजनीतिक द्वेष के कारण उस आशियाने को तोड़ा जाना कहीं ना कहीं सत्य को दबाने का प्रयास कर रही है।

सांसद ने कहा कि मैं कंगना रनौत के साथ खड़ा हूं मैंने सुशांत सिंह राजपूत के तथाकथित आत्महत्या को पहले ही संदेह के घेरे में माना था और मैंने सीबीआई से इन्वेस्टिगेट कराने के लिए गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में बहुत से ऐसे तथ्य सामने निकल कर आ रहे हैं जो हमें सत्यता तक पहुंचने मदद कर रहे हैं। कंगना रनौत ने सत्यता के लिए एक कदम बढ़ाया है तो कहीं ना कहीं मुंबई के राज्य सरकार को अपनी साख कमजोर नजर आती दिख रही है।

उन्होंने कहा कि कंगना के घर को तोडऩे का एक साजिश के तहत कार्य किया है जो किसी भी कलाकार के मनोबल को तोडऩे के लिए पर्याप्त है परंतु कंगना रनौत अभी भी अपने बयान पर अडिग हैं क्योंकि वह सत्य है सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं । इसी के साथ चलते हुए कंगना रनौत ने अपने बयान को कभी भी छुपाया नहीं और खुलकर मीडिया के सामने आई, मैं कंगना रनौत की साथ एक कदम चलने की बात कहता हूं क्योंकि कंगना रनौत अपनी सत्यता पर अडिग हैं और सत्य के साथ में आजीवन खड़ा रहूंगा ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!