बदलेगा रेलवे बोर्ड का परीक्षा पैटर्न, ग्रुप C से ग्रुप B में प्रमोशन के लिए करनी होगी ये तैयारी
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 24 Oct, 2020 07:41 PM

रेलवे बोर्ड का परीक्षा पैटर्न जल्द बदलने वाला है। रेलवे में ग्रुप सी से ग्रुप बी में प्रमोशन के लिए परीक्षा का पैटर्न अगले साल से बदल जाएगा इसके साथ ही अब रेलवे में प्रमोशन की परीक्षाएं
यूपी डेस्कः रेलवे बोर्ड का परीक्षा पैटर्न जल्द बदलने वाला है। रेलवे में ग्रुप सी से ग्रुप बी में प्रमोशन के लिए परीक्षा का पैटर्न अगले साल से बदल जाएगा इसके साथ ही अब रेलवे में प्रमोशन की परीक्षाएं सीधे बोर्ड कराएगा। रेलवे बोर्ड ने परीक्षा का पैटर्न बदलने का प्रस्ताव पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे समेत देश के सभी जोनों को भेज दिया है।
बता दें कि देश के सभी रेलवे जोन में किसी भी विभाग की केंद्रीकृत परीक्षा अब एक दिन में होंगी। नए पैटर्न पर होने वाली परीक्षा में सभी सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। पहले यह परीक्षा सब्जेक्टिव होती थी। सभी प्रमोशन की परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा में 125 प्रश्न होंगे।
आगे बता दें कि परीक्षा में क्वालिफाइ करने के लिए कम से कम 100 प्रश्नों को हल करना होगा। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी रहेगा यानि एक गलत उत्तर देने पर एक तिहाई नंबर कटेगा। बोर्ड ने परीक्षा की तैयारी शुरू भी कर दी है। बोर्ड ने इससे पहले जोनल स्तर पर होने वाली परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का ब्योरा सभी जोन से मांगा है। जोनल स्तर पर होने वाली परीक्षाओं के आधार पर बोर्ड अपना प्रश्नपत्र तैयार करेगा। अभी तक ग्रुप सी से ग्रुप बी में प्रमोशन की परीक्षाएं जोनल स्तर पर होती थीं।
Related Story

इश्क में पागल हुई चार बच्चों की मां, नाबालिग को बताया प्रेमी, मामला पहुंचा थाने फिर...

मदरसों के मेधावियों को योगी सरकार करेगी सम्मानित, छात्र-छात्राओं को मिलेंगे टैबलेट, जून के पहले...

कुशीनगर से CM योगी का बड़ा ऐलान, फाजिल नगर का बदलेगा नाम

रेलवे ट्रैक पर मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहा था कॉन्स्टेबल, टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने...

चोरी के शक में दुकानदार ने हदें की पार: दलित किशोरी को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायारल

'हफ्तेभर में आरोपियों का एनकाउंटर करो, नहीं तो CM ऑफिस के सामने करेंगे आत्मदाह', विनीत राय की...

पैरा एथलीट चिराग मर्डर केस का खुलासा: शिकायत से नाराज साथी खिलाड़ी ने बदले में मारी थी गोली,...

मैनपुरी में खुशियां मातम में बदलीं: टायर फटने से खाई में पलटी कार, 105 साल की बुजुर्ग और 8 वर्षीय...

UP में बदला एक और शहर का नाम! फाजिलनगर बना पावागढ़, CM Yogi का बड़ा ऐलान

वर्ष 2005-14 के दौरान लाखों किसानों ने आत्महत्या की, मोदी सरकार में हालात बदले : Yogi Adityanath