जामा मस्जिद विवाद: पत्थराव करने वालों पर पुलिस लेगी कड़ा एक्शन, डीजीपी बोले- पत्थरबाजों की हो रही पहचान

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Nov, 2024 11:46 AM

police will take strict action against stone pelters of jama masjid dispute

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मशहूर जामा मस्जिद का सर्वे के दौरान पुलिस पर  पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। डीजीपी प्रशांत कुमार ने यह साफ किया है कि पत्थरबाज बख्शे नहीं जाएंगे। बता दें कि आज यानी रविवार सुबह ही कोर्ट के आदेश पर...

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मशहूर जामा मस्जिद का सर्वे के दौरान पुलिस पर  पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। डीजीपी प्रशांत कुमार ने यह साफ किया है कि पत्थरबाज बख्शे नहीं जाएंगे। बता दें कि आज यानी रविवार सुबह ही कोर्ट के आदेश पर मस्जिद का सर्वे करने के लिए एडवोकेट कमिश्नर रमेश राघव अपनी टीम के साथ जामा मस्जिद पर पहुंचे थे। 

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे कराया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस पत्थरबाजों की पहचान करके उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। 

2019 दंगे से पुलिस ने लिया सबक 
आपको यह भी बता दें कि स्थिती को देखते हुए जिले में भारी पुलिस बल तैनात है। सर्वे के दौरान शहर में 1500 से ज्यादा फोर्स तैनात की गई थी। जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले को लेकर पुलिस-प्रशासन निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस साल 2019 में हुए बवाल से सबक ले चुकी है। दरअसल, 20 दिसंबर 2019 में जुमे की नमाज के बाद ही भीड़ नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में सड़कों पर उतर गई थी। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। साथ ही पथराव और फायरिंग के चलते कई लोग घायल हो गए थे। वहीं दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी। फोर्स का अभाव होने की वजह से ही स्थिती इतनी बिगड़ गई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!