कोरोना संकट के दौर में भी नहीं संभल रहे लोग, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 90 दुकानों का चालान
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 11 May, 2021 09:43 AM

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने नगर की छह सर्राफा दुकानों सहित 90 दुकानों का लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में चालान किया और पूरा बाजार बंद
बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने नगर की छह सर्राफा दुकानों सहित 90 दुकानों का लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में चालान किया और पूरा बाजार बंद कराया। पुलिस के अनुसार सोमवार से लॉकडाउन बढ़ने के बाद अचानक व्यापारियों का सब्र टूटता नजर आया और व्यापारी अपनी दुकान खोल कर बैठ गए। बाजार में ग्राहकों की भीड़ भी जमा होने लगी जिसे देख पुलिस ने सख्ती की और 90 दुकानों का चालान कर बाजार बंद कराया। पुलिस ने लाक डाउन का उल्लंघन करने पर कारर्वाई की चेतावनी भी दी।
उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से लॉक डाउन के दौरान कई वस्तुओं की दुकानें दो से 3 घंटे तक खोलने की अनुमति मांगी। व्यापार मंडल ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि लॉकडाउन के चलते छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं। सहालग के समय शादी ब्याह के लिए भी सामान नहीं मिल रहा है जिससे नागरिक परेशान है। इसलिए किराना मेडिकल स्टोर की तरह दो-तीन घंटे तक अन्य दुकानें भी खोलने की अनुमति देकर समस्या का समाधान किया जाए। व्यापार मंडल ने भरोसा दिलाया कि सभी व्यापारी कोविड का नियमों का पालन करेंगे।
Related Story

CM Yogi का मेगा दौरा, अयोध्या-बस्ती में विकास का महाअभियान, 937 करोड़ की 294 विकास परियोजनाओं की...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपदों के दौरा लगातार जारी, तीन जिलों को देंगे लगभग 2500 करोड़ की...

सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को पड़ा दिल का दौरा, बेहोशी की हालत में ICU भर्ती... अस्पताल पहुंचे...

UP चुनाव से पहले सपा का मेगा प्लान, 'PDA रथ यात्रा' निकालेंगे अखिलेश, धर्म नगरी से होगा शंखनाद;...

भारत-नेपाल की दोहरी पहचान का बड़ा खेल! दो देशों के दस्तावेज, सरकारी योजनाओं का लाभ... बलरामपुर में...

UP में धर्मांतरण पर ताबड़तोड़ एक्शन: छापेमारी में पकड़े गए 12 लोग, डायरी और धार्मिक किताबों से...

धमाके की आवाज सुन भागे थे लोग, लेकिन मौके पर जो देखा... अमरोहा हाईवे पर 3 युवकों की दर्दनाक मौत

सुलतानपुर में बिजली का कहर, सड़क पर टूटकर गिरा 11KV का तार, 2 लोगों की करंट लगने से मौके पर दर्दनाक...

तड़के 5 बजे हुआ भीषण हादसा... सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस, फिर जो हुआ देख कांप...

एक ही बाइक पर थे 5 लोग, अचानक खोया नियंत्रण और... हाईवे पर पिता और 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौ/त