पंचायत चुनाव: बस्ती में ड्रोन कैमरे से हो रही है निगरानी, 3 बजे तक 49.91 प्रतिशत हुआ मतदान
Edited By Umakant yadav,Updated: 15 Apr, 2021 05:38 PM

त्तर प्रदेश मे बस्ती जनपद के सतंकबीर नगर में मतदान कार्य शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है कुछ मतदान केन्द्रों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। मतदान स्थल के चारों तरफ ड्रोन कैमरा चलाया जा रहा है। 03 बजे तक 49.91 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने...
बस्ती: उत्तर प्रदेश मे बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने कहा है कि जनपद सतंकबीर नगर में मतदान कार्य शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है कुछ मतदान केन्द्रों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। मतदान स्थल के चारों तरफ ड्रोन कैमरा चलाया जा रहा है। 03 बजे तक 49.91 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया गया है।
वृहस्पतिवार को बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 2 हजार 36 मतदेय स्थलों पर 49.91 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा 3 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग किया गया है। कुछ जगह ड्रोन कैमरे से मतदान केन्द्र की निगरानी की जा रही है। गोरखपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। सभी 9 विकास खण्डों पर 18 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी द्वारा बूथों का भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर कोविड-19 के नियमो का भी पालन कराया जा रहा है। मतदान कर्मी मास्क के साथ-साथ सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे है। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी मास्क का उपयोग कर रहे हैं।
Related Story

पंचायत चुनाव समय पर होंगे, 15 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट: ओपी राजभर

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, UP के इन 6 प्रत्याशियों पर लगा 3 साल का बैन; अब नहीं लड़ पाएंगे कोई भी...

UP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 मीटर में 3 लोगों को रौंदा, सभी की दर्दनाक मौत

UPSC में चमके बरेली के 3 सितारे! सफलता से रचा इतिहास.... होनहारों की कहानी कर देगी भावुक

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा... 3 की मौत, शरीर के उड़े चीथड़े, सड़क पर बिखरे शव के...

CM Yogi की Abhyudaya Yojana का कमाल, UPSC में 6 अभ्यर्थियों का चयन, पंचायत चुनाव समय पर होगा...,...

संभल में बाइक-स्कूटी की भीषण भिड़ंत, 3 की मौत और 2 घायल, इकलौते चिराग को खोकर सदमे में परिवार; CM...

Google Map ने दिखाया मौत का रास्ता! बदायूं पुल हादसे में 3 इंजीनियरों को मिली राहत, एक पर चलेगा केस

मातम में बदलीं शादी की खुशियां: चाचा की बारात में जा रहे थे 3 चचेरे भाई, अज्ञात काल ने पीछे से रौंदा

आज Kanpur दौरे पर रहेंगे CM Yogi, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल; 2027 चुनाव की बनेगी रणनीति?