कपड़े में कुछ बांधकर भाग रही थी युवती... ग्रामीणों ने दबोचा तो मिला एक महीने का बच्चा, पूछताछ में खोला राज

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Aug, 2022 03:50 PM

one month old baby was found when the villagers caught

यूपी के गोरखपुर जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां रविवार की भोर में करीब ढाई बजे भाग रही एक युवती को शक के ...

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां रविवार की भोर में करीब ढाई बजे भाग रही एक युवती को शक के आधार पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवती के पास गांव के ही एक माह का बच्चा व मोबाइल बरामद मिलने पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पूछताछ के दौरान अन्य कई वारदातों का खुलासा किया है।

जानिए क्या है मामला?
मामला जिले के खजनी थाना क्षेत्र के वरपार वरगाह गांव का है। यहां के निवासी संजय उर्फ भोलू ने बताया बीती रात दो बजे के करीब घर से बाहर निकला हुआ था। इसी बीच गांव का शेरू नाम का लड़का उसको अनजान युवती के पीछा करने के बारे में बताया। जिसके बाद दोनों लोग युवती को खोजकर अपने घर जा रहे थे। इतने में गांव के भोले के गौशाला में छिपी 18 वर्षीय युवती हाथ में एक कपड़े में बंधे सामान लेकर भाग रही थी। शक के आधार पर दौड़ाकर गांव के बाहर युवती को पकड़ लिया। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल पर सवार युवती के दो साथी आवाज सुनकर फरार हो गए।युवती की तलाशी ली गई तो उसके पास कपड़े में लिपटा एक माह का बच्चा मिला। साथ ही उसके पास से बच्चे की मां का मोबाइल भी मिला। बच्चे की पहचान गांव के धर्मेंद्र सिंह के पुत्र के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती से पूछताछ की।

युवती बोली- उसका काम सिर्फ बच्चा चुराकर देना है...
युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक रैकेट के सदस्य के रूप में काम करती है। उसका सिर्फ बच्चा चुराने का काम होता है। बच्चा चुराने के लिए घर में घुसते समय स्प्रे मारकर लोगों को बेहोश करने के बाद बच्चा लेकर अन्य साथी को सुपुर्द कर देती है। पुलिस ने पूछताछ में युवती से अन्य खुलासे किए हैं। इसके साथ ही पुलिस युवती को लेकर दविश दे रही है।

क्या कहती है पुलिस?
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया मामले की जानकारी हुई है। 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को हिरासत में लेकर थाने ले आई। युवती को लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है जल्द ही वे लोग पुलिस के गिरफ्त में होंगे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!