नोएडा की एक्वा लाइन पर होली के दिन 2 बजे से मिलेगी मेट्रो

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Mar, 2019 12:42 PM

noida will be available on the aqua line from 2 am on holi

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा -ग्रेटर नोएडा में होली के दिन बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग के वक्त में भी कटौती की गई है...

नोएडाः दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा -ग्रेटर नोएडा में होली के दिन बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग के वक्त में भी कटौती की गई है।

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि 21 मार्च को एक्वा लाइन पर मेट्रो ट्रेन सेवा दोपहर 2 बजे से उपलब्ध रहेगी और इसके बाद सामान्य तरीके से चलेगी। उन्होंने एक बयान में कहा कि सभी स्टेशनों पर 21 मार्च को पार्किंग भी दोपहर 2 बजे से ही उपलब्ध होगी।

अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो सेवा सामान्य: सुबह 6 बजे शुरू होती है और रात दस बजे तक चलती है। रविवार को मेट्रो सुबह आठ बजे से चलना शुरू होती है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!