डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, भांजा ही निकला मामी और बहन का हत्यारा

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Nov, 2021 07:00 PM

nephew turned out to be the killer of aunt and sister

जिले में बीते दो दिन पहले हुई हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतका के भांजे ने पैसों के लालच में अपने दोस्तों के संग मिल अपने मामी और उसकी बहन की बेटी हत्या की थी। इस मामले में पुलिस  ने चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने...

रायबरेली: जिले में बीते दो दिन पहले हुई हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतका के भांजे ने पैसों के लालच में अपने दोस्तों के संग मिल अपने मामी और उसकी बहन की बेटी हत्या की थी। इस मामले में पुलिस  ने चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी कई बार मामी से पैसा मांग परंतु उसने देने से इनकार कर दिया। फिर उसने घर में रखे पैसे और जेवरात की लूट की योजना बना डाली। आरोपी ने बताया कि मामी की हत्या करते उसकी बहन ने देख लिया जिससे उसकी भी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें ने रविवार को  डीह थाना क्षेत्र के कचनावा गांव में राधा सिंह (48) अपनी बहन की बेटी सेजल (15) के साथ रहती थी। शनिवार रात को सिर्फ महिला और किशोरी ही घर पर थीं जबकि घर के अन्य लोग बाहर गए थे। तभी महिला और किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके शव अर्धनग्न हालत में कमरे में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही डीह के थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और हकीकत की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। दो दिन बाद मामले का पुलिस ने खुलासा करते आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!