विधायक राजा भैया के पास विदेशी हथियारों का जखीरा! भानवी सिंह बोलीं- मेरी जान को खतरा... सबूतों के साथ PMO में शिकायत की

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Sep, 2025 10:55 PM

mla raja bhaiya has a stockpile of foreign weapons bhanvi singh said my life i

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा से विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। इस बार आरोप किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी भानवी...

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा से विधायक व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। इस बार आरोप किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी भानवी सिंह ने लगाए हैं। भानवी सिंह ने 3 जून 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में औपचारिक शिकायत दर्ज कर राजा भैया पर अवैध विदेशी हथियार रखने और अपनी जान को खतरा होने का गंभीर दावा किया है। शिकायत में उन्होंने इस मुद्दे को महज पारिवारिक विवाद न मानकर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया है।
PunjabKesari
NATO ग्रेड हथियार, देश की सुरक्षा पर सवाल
भानवी सिंह ने आरोप लगाया है कि राजा भैया के पास NATO ग्रेड की जिगाना पिस्टल, ऑटोमेटिक असॉल्ट राइफल्स और अन्य प्रतिबंधित विदेशी हथियारों का बड़ा जखीरा है। उन्होंने चेताया कि यह केवल व्यक्तिगत सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि जन सुरक्षा और आंतरिक शांति को खतरे में डाल सकता है।
PunjabKesari
सबूत में दिए फोटोज और वीडियो
पीएमओ को सौंपी गई शिकायत के साथ भानवी सिंह ने अपने मोबाइल से खींचे गए तस्वीरों और वीडियो फुटेज भी जमा किए हैं, जिनमें कथित तौर पर अवैध हथियार दिखाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएमओ ने शिकायत को गृह मंत्रालय को अग्रेषित किया, जहां से 3 सितंबर 2025 को जांच का आदेश जारी किया गया। गृह मंत्रालय ने इस मामले को आंतरिक सुरक्षा विभाग के हवाले किया है और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (गृह) से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

बेटी पर चला फायर? जान से मारने की धमकियों का दावा
शिकायत में एक और चौंकाने वाला दावा किया गया है।  भानवी सिंह के मुताबिक, एक बार राजा भैया ने घर के भीतर ही फायरिंग की, जिसमें उनकी नाबालिग बेटी बाल-बाल बची। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और इसको लेकर उन्होंने पहले CBI में भी शिकायत दर्ज कराई थी।

“यह केवल वैवाहिक मामला नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा”
भानवी सिंह ने स्पष्ट किया कि यह मामला केवल पति-पत्नी के बीच का झगड़ा नहीं है, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मामला है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से तत्काल सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुराना विवाद, अब बढ़ा नया मोड़
राजा भैया और भानवी सिंह के बीच पारिवारिक विवाद कोई नया नहीं है, लेकिन पीएमओ में शिकायत और सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा का एंगल जोड़ने के बाद यह मामला अब केवल घरेलू विवाद की श्रेणी से बाहर निकल चुका है। राजनीतिक गलियारों में यह मुद्दा गंभीर बहस का कारण बनता जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!