Edited By Ajay kumar,Updated: 31 Oct, 2020 12:11 PM
बसपा सुप्रीमो मायावती ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर देशवासियों को बधाई दी है।
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर देशवासियों को बधाई दी है। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ संस्कृत के महान आदि कवि महर्षि वाल्मीकि, जिनकी रामायण अति प्रसिद्ध है, उनकी जयंती पर देश में उनके समस्त अनुयाइयों व भाई-बहनों को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनायें। देश में सामाजिक व साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति के संकल्प पर मुस्तैदी से अमल करते रहना है, यही आजका संदेश है।’’
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने भी महर्षि गुरु वाल्मीकि की जयंती पर बधाई दी है। उन्हाेंने ने भी ट्वीट कर कहा, महर्षि गुरु वाल्मीकि जी के पावन प्रकाश पर्व पर आप सभी को बहुत- बहुत बधाई व हार्दिक मंगलकमनाएं।'