झांसी के बबीना फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा: युद्धाभ्यास के दौरान फटी T- 90 टैंक की बैरल, दो सैनिक शहीद

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Oct, 2022 07:19 PM

major accident in jhansi s babina firing range shell exploded

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी जिले में बबीना कैंट रेंज (Babina Cantt Firing Range) फायरिंग में युद्धाभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां टैंक में गोला फटने से दो जवानों की मौत हो गई है। ज...

झांसी: जिले के बबीना में सेना के फील्ड फायरिंग अभ्यास के दौरान एक टैंक का बैरल फट जाने से दो जवानों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। झांसी के जिलाधिकारी शशि भूषण ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे फील्ड फायरिंग रेंज बबीना में फायरिंग प्रशिक्षण के दौरान एक टैंक का बैरल फट जाने से तीन जवान घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए सैन्य चिकित्सालय बबीना में भर्ती कराया गया।

PunjabKesari

उन्‍होंने बताया कि पश्चिम बंगाल क्षेत्र के रहने वाले एस. समानता एवं राजस्थान के सुमेर सिंह बगारिया नामक दो जवानों की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि एक अन्‍य घायल जवान संतकबीरनगर निवासी प्रदीप यादव का उपचार सेना के चिकित्सालय में चल रहा है।

PunjabKesari

भारतीय सेना ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि छह अक्टूबर को वार्षिक प्रशिक्षण के दौरान तीन सैन्यकर्मियों द्वारा संचालित एक टैंक का बैरल फट जाने से एक कमांडर और एक गनर ने गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण दम तोड़ दिया। टैंक चालक भी झुलस गया, जिसका उपचार सेना के चिकित्सालय में चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। भारतीय सेना ने शहीद हुए जवानों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि बबीना रेंज फायरिंग झांसी (Jhansi) से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। ब्रिटिश शासनकाल के दौरान यहां कैंटोनमेंट एरिया बनाया गया था। यह तब ब्रिटिश आर्मी के बेस की तरह काम करती थी। अब यह एशिया में सबसे बड़े सैन्य ठिकाने के तौर पर तब्दील हो गई है, जो 2749 एकड़ क्षेत्र में फैली है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!