मैनपुरी: सरकारी खाद्यान्न विभाग ने 6 हजार राशन कार्डों को पाया फर्जी, किया निरस्त

Edited By Ajay kumar,Updated: 09 Oct, 2019 05:46 PM

mainpuri government food department found 6 thousand ration cards fake

यूपी के मैनपुरी जिले में गरीबों के ''निवाले'' पर जमकर डाका-डाला जा रहा है। इस बात का खुलासा आधार कार्ड लिंक प्रक्रिया के तहत डुप्लीकेट राशन कार्डों के सत्यापन में हुआ है। जिसमें मैनपुरी के 6 हजार...

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी जिले में गरीबों के 'निवाले' पर जमकर डाका-डाला जा रहा है। इस बात का खुलासा आधार कार्ड लिंक प्रक्रिया के तहत डुप्लीकेट राशन कार्डों के सत्यापन में हुआ है। जिसमें मैनपुरी के 6 हजार 2 सौ यूनिट के लिंक गैर जनपदों में पाए गए जिन्हें निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
PunjabKesari
जानकारी मुताबिक मैनपुरी में ई-पॉस मशीन के माध्यम से सरकारी खाद्यान्न वितरण शुरू होने के बाद राशन कार्ड में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा हुआ है। यहां जिला पूर्ति विभाग ने गैर जनपदों में फर्जी तरीके से लिंक किये गए 6 हजार दो सौ यूनिट को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी उवैदुराह्मान खान ने जिन जनपदों में मैनपुरी के यूनिट लिंक पाए गए हैं, उनको पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से उन लिंकों को वहां से निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के 60 जनपदों में मैनपुरी के 6200 यूनिट राशन कार्ड लिंक में पाए गए हैं।
PunjabKesari
मैनपुरी के 6200 लोगों के राशन कार्ड यूपी के 7 जनपदों में बने हुए मिले: उवैदुराह्मान खान (जिला पूर्ति अधिकारी)
बात का खुलासा तब हुआ जब राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने हमारे पास सूची भेज कर मैनपुरी के 60 जनपदों में यूनिक लिंक होने की जानकारी दी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश राशन कार्ड एप्लीकेशन सत्यापन के दौरान इस बात की पुष्टि हो गई की मैनपुरी के 6200 लोगों के राशन कार्ड यूपी के 7 जनपदों में बने हुए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि ऐसे सभी लोगों के पास नोटिस भेजी जा रही है और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है। जो भी व्यक्ति मैनपुरी में राशन लेना चाहेगा उसका लिंक मैनपुरी में रहेगा। जिन जनपदों में लिंक बने हुए हैं यदि कोई व्यक्ति उन जनपदों में ही राशन लेना चाहेगा तो उन लोगों का लिंक मैनपुरी से समाप्त कर दिया जाएगा। जिन लोगों के लिंक मैनपुरी में है उन लोगों के लिंक अन्य जनपदों से काट दिए जाएंगे।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!