महाशिवरात्रि पर आफत! कूटू का आटा खाने से 40 लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Feb, 2026 03:04 PM

mahashivratri brings disaster 40 people fall ill after eating buckwheat flour

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में महाशिवरात्रि के अवसर उस समय हड़कंप मच गया जब व्रत के दौरान कूटू का आटा खाने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दो हाउसिंग सोसाइटी में करीब 40 लोग बीमार हो गए। मामला बिसरख थाना क्षेत्र की हिमालय प्राइड और इको विलेज-3 सोसाइटी...

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में महाशिवरात्रि के अवसर उस समय हड़कंप मच गया जब व्रत के दौरान कूटू का आटा खाने के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दो हाउसिंग सोसाइटी में करीब 40 लोग बीमार हो गए। मामला बिसरख थाना क्षेत्र की हिमालय प्राइड और इको विलेज-3 सोसाइटी का है। प्रभावित लोगों में से 27 से अधिक अभी भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं।

व्रत के दौरान खाया गया था कूटू का आटा
जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने वाले लोगों ने बाजार से कूटू का आटा खरीदकर उससे बने खाद्य पदार्थों का सेवन किया। रात में अचानक कई लोगों को उल्टी, पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर उन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि की। हिमालय प्राइड सोसाइटी के निवासी दीपक ने बताया कि व्रत के दौरान कूटू का आटा खाने के बाद दिक्कत शुरू हुई और कई अन्य परिवारों को भी समान लक्षण महसूस हुए।

कई लोगों की हालत में सुधार
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अभी भी दो दर्जन से ज्यादा मरीज कमजोरी और अन्य लक्षणों के चलते निगरानी में हैं। उनके सेहत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया जाएगा। 

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच
घटना की सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने बीमार लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कूटू का आटा किस दुकान या सप्लायर से खरीदा गया था। संबंधित आटे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें और केवल प्रमाणित दुकानों से ही सामान लें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!