Mahakumbh 2025: 'पेंट माय सिटी' अभियान के तहत प्रयागराज में दिखाई पड़ रहे आस्था के रंग

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Oct, 2024 03:50 PM

mahakumbh 2025 colors of faith

प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महाकुंभ मेला को दिव्य और भव्य बनाने के लिए ‘पेंट माय सिटी अभियान' के तहत प्रयागराज की प्रमुख दीवारों पर आस्था के रंग इस प्रकार चढ़ाए जा रहे हैं, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक, धार्मिक...

प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महाकुंभ मेला को दिव्य और भव्य बनाने के लिए ‘पेंट माय सिटी अभियान' के तहत प्रयागराज की प्रमुख दीवारों पर आस्था के रंग इस प्रकार चढ़ाए जा रहे हैं, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक, धार्मिक माहौल के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत की भी झलक देखने को मिले। महाकुंभ मेले की तैयारी शुरू हो गई है और कुंभ नगरी धीरे धीरे अपने रंग में रंग रही है। मेले के दौरान लोगों को आध्यात्मिक -धार्मिक माहौल के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिले, इसके लिए अभी से तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। कुंभ के लिए ‘पेंट माय सिटी अभियान' के तहत प्रयागराज की प्रमुख दीवारों, फ्लाईओवर के पिलर पर महाकुंभ का इतिहास चित्र, धार्मिक कथाएं, ऋषि मुनियों के चित्रों को उकेरने में कलाकार मशगूल हैं।

PunjabKesari
सनातन संस्कृति और हिंदू परंपरा से संबंधित डिजाइन दीवारों पर उकेरे
अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रयागराज शहर को और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अध्यात्म की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘पेंट माय सिटी अभियान' चलाया जा रहा है। इसके लिए 10 लाख स्क्वायर फिट का लक्ष्य किया गया, जबकि पांच लाख स्क्वायर फिट पर कार्य हो चुका है। इसमें महाकुंभ के इतिहास के चित्र, धार्मिक कथाओं के आदि के चित्रों को उकेरने का काम कलाकार बड़ी तल्लीनता से कर रहे हैं। डिजाइन का कार्य कन्टेट वेलीडेशन कमेटी से अप्रूव कराने के बाद ही इस कार्य को अंजाम दिया गया है। यह सभी डिजायन कुंभ मेले पर, सनातन संस्कृति और हिंदू परंपरा से संबंधित डिजाइन दीवारों पर उकेरे जाते हैं।

PunjabKesari
दुनिया के कोने-कोने से आएंगे श्रद्धालु
बताया गया कि देश और दुनिया के कोने-कोने से बड़ी तादाद में श्रद्धालु पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिला स्वरूप में प्रवाहित सरस्वती में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे। उनके यहां पहुंचने पर उनको इस बात का आभास दिलाया जा सके कि वह दुनिया के सबसे बड़े आस्था के मेले में हैं। उनके हृदय में पवित्रता और आस्था का उत्तम तस्वीर उभरे जिसे वह अपने साथ दिव्य और भव्य महाकुंभ का सुंदर चित्रण अपने में संजोकर घर जाएं और लोगों में यहां के चित्रण का बखान कर सकें। दीवार पर चित्र उकेर रहे कलाकार विवेक ने बताया कि देशी-विदेशी श्रद्धालुओं में आध्यात्मिकता का भाव उत्पन्न हो और वह अध्यात्म की मुख्यधारा से जुडें। उन्होंने बताया कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि एक घटना है जो सदियों से निरंतर चली आ रही है। यह वह समय है जब भक्त, संत, ऋषि-मुनि के साथ बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। मां गंगा की अविरल धारा में अमीर-गरीब, छुआछूत की सभी दीवारें ढह जाती हैं।  

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!