Banda के खेतों में एयर ऑपरेशन! अचानक उतरे 3 हेलीकॉप्टर और 50 जवान, दहशत के बाद जो सच सामने आया उसने सबको चौंकाया

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Apr, 2026 03:05 PM

three army helicopters suddenly landed soldiers started running in the fields

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शांत आसमान अचानक लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव में एक के बाद एक सेना के 3 हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग देख ग्रामीणों के...

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शांत आसमान अचानक लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुकारी गांव में एक के बाद एक सेना के 3 हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। किसी को लगा कि कोई बड़ा हादसा हुआ है, तो कोई इसे युद्ध की आहट समझने लगा।

छतों पर चढ़े लोग, सड़कों पर मची अफरा-तफरी
सोमवार की दोपहर पुकारी गांव के ऊपर बहुत ही कम ऊंचाई (Low Flying) पर उड़ते विमानों को देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आसमान से अलग-अलग दिशाओं से आते तीन हेलीकॉप्टर सीधे गांव के पास खेतों में उतर गए। इतनी बड़ी संख्या में अचानक हुई इस एयर लैंडिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण डर के मारे इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों लोगों का हुजूम जमा हो गया।

ये भी पढ़ें:- मासूमों को अगवा कर भाग रहे थे हैवान, बरेली हाईवे पर काल बनकर खड़ा था ट्रक, 3 किडनैपर्स का खौफनाक अंत

खेतों में उतरे 4 दर्जन जवान और शुरू हुआ ऑपरेशन
हेलीकॉप्टर के जमीन छूते ही उनमें से करीब 4 दर्जन एयरफोर्स के जवान हथियारों और साजो-सामान के साथ बाहर निकले। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण शुरू कर दिया। जवानों की इन तेज-तर्रार गतिविधियों को देखकर ग्रामीणों की उत्सुकता और बढ़ गई। लोग अपने मोबाइल कैमरों से इस दुर्लभ नजारे को कैद करने लगे।

घंटों चला मॉक ड्रिल, तब जाकर लौटी राहत
कुछ घंटों तक चली इस हलचल के बाद जब असलियत सामने आई, तो ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। दरअसल, यह कोई आपात स्थिति नहीं बल्कि वायुसेना का एक मॉक ड्रिल (युद्ध अभ्यास) था। किसी भी संभावित आपात स्थिति या आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया (Quick Response) और लैंडिंग की क्षमताओं को परखना। स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर मुस्तैद रही।

ये भी पढ़ें:- इस वजह से डॉक्टर का चेहरा पत्थरों से कुचला, रूह कंपा देने वाली हत्या, गोली मारने के बाद दरिंदों ने पार की सारी हदें

अधिकारियों का बयान
नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि यह सेना का एक नियमित अभ्यास (Routine Exercise) था। उन्होंने स्पष्ट किया कि घबराने की कोई बात नहीं है, सेना समय-समय पर भौगोलिक स्थितियों को समझने और आपातकालीन लैंडिंग का अभ्यास करने के लिए ऐसे ड्रिल करती रहती है। अभ्यास पूरा होने के बाद सभी हेलीकॉप्टरों ने सुरक्षित उड़ान भरी और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!