UP SIR: उत्तर प्रदेश में 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Apr, 2026 09:20 AM

up sir final voter list to be released in uttar pradesh

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किया...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोमवार को अचानक मथुरा पहुंचे और जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। 

10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी अंतिम सूची
बैठक में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) व उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है और 10 अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 

दिए ये निर्देश 
बैठक में उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतिम प्रकाशन से पहले डाटा की विधिवत जांच कर सूची को डाउनलोड के लिए तैयार किया जाए। रिणवा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि 10 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे तक सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक बुलाकर उन्हें अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाए और उसकी प्राप्ति रसीद मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजी जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!