Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Feb, 2024 12:20 PM

यूपी की राजधानी लखनऊ से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां पत्नी का आरोप है पति और ससुर कॉल गर्ल बनने को लेकर उसके संग जबरदस्ती...
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां पत्नी का आरोप है पति और ससुर कॉल गर्ल बनने को लेकर उसके संग जबरदस्ती करते हैं। पत्नी का कहना है कि पति दहेज के लिए दोस्तों के साथ सोने को मजबूर करता है। इससे आहत पीड़िता पत्नी ने पुलिस थाने पहुंचकर पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पति के दूसरी औरत से संबंध
मामला थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के दौलतगंज का है। पीड़ित महिला कानपुर की रहने वाली है। उसकी शादी 11 नवंबर 2021 को हुई थी। पीड़िता के मुताबिक माता-पिता भाइयों ने अपनी हैसियत से ज्यादा उपहार देकर विदा किया था। जब वह अपने मायके से ससुराल गई तो उसको मालूम पड़ा कि उसके पति का संबंध पति-पत्नी जैसा पड़ोस की रहने वाली महिला से बने हुए है। दूसरी महिला को घर में देखकर पीड़िता बौखला उठी।
पीड़िता के सास-ससुर कम दहेज लाने का ताना देते हुए प्रताड़ित करते रहते हैं। महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर दोस्तों के साथ सोने के लिए मजबूर करने और कॉल गर्ल बनने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पति की मांग पूरी न करने पर परिजनों ने उसके साथ मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद कानपुर और लखनऊ पुलिस से शिकायत की, लेकिन कही सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री सहायता प्रकोष्ठ में शिकायत की।
क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में ठाकुरंगज थाने की पुलिस ने आरोपी ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति व सास-ससुर के खिलाफ 498-A 323, 504, 506, दहेज की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। जांच के बाद जो दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।