यूपी के इस जिले में तेंदुए का आतंक, 8 साल के बच्चे को बनाया निवाला; गांव में दहशत

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Feb, 2026 04:16 PM

leopard terrorizes this uttar pradesh district kills 8 year old child

बहराइच: यूपी के बहराइच मं कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के चहलवा इलाके में बुधवार शाम तेंदुए के हमले में एक बालक की मौत हो गई। निषाद नगर गांव में घर के बाहर खेल रहे अरुण...

बहराइच: यूपी के बहराइच मं कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के चहलवा इलाके में बुधवार शाम तेंदुए के हमले में एक बालक की मौत हो गई। निषाद नगर गांव में घर के बाहर खेल रहे अरुण (8) पुत्र सुभाष पर जंगल की ओर से आए तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे मुंह में दबाकर ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ घायल अवस्था में उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 
गंभीर रूप से घायल अरुण को तत्काल एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।       

गांव में दहशत का माहौल  
प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम ने गांव में बिजली न होने से अंधेरे का फायदा उठाकर तेंदुए के हमले की आशंका जताते हुए वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उधर, डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है और पीड़ति परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। साथ ही क्षेत्र में सतकर्ता बढ़ाई जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!