Simple mehndi designs: चांद से खूबसूरत ये टॉप 5 मेहंदी का डिजाइन, हाथों पर लगाते ही खिल उठेगा प्यार का रंग

Edited By Imran,Updated: 06 Oct, 2025 11:56 AM

latest simple mehndi designs for festival

Latest Simple mehndi designs: देश में पर्व कोई भी हो हर पर्व, त्योहार पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती है। अब फिर से शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, दिवाली, छठ जैसे कई पर्व आने वाले हैँ।

Latest Simple mehndi designs: देश में पर्व कोई भी हो हर पर्व, त्योहार पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती है। अब फिर से शरद पूर्णिमा, करवा चौथ, दिवाली, छठ जैसे कई पर्व आने वाले हैँ। इसलिए, अगर आप इस शुभ अवसर पर अपने हाथों की रौनक बढ़ाना चाहती हैं, तो यहां हम लाए हैं 5 बेहद ही आसान और मनमोहक मेहंदी डिजाइन जो आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देंगे। आइए, जानते हैं।

PunjabKesari
(AI Images)

यह डिजाइन शरद पूर्णिमा के लिए बना है। सबसे पहले अपने हथेलियों के बीच एक चांद बनाएं। चांद के चारों ओर कुछ छोटे-छोटे सितारे बनाएं और उन्हें कुछ डॉट्स से जोड़ दें। यह डिजाइन न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि यह शरद पूर्णिमा की थीम से पूरी तरह मेल खाती है। यह आपके हाथों पर चांद की शीतलता और सितारों की चमक को उतार देगा।

PunjabKesari
(AI Images)

2. इस डिजाइन को लगाने के बाद आपके दोनों हाथों को जोड़ने के बाद एक शानदार गोलाकार कालाकारी दिखाई देगी। हथेली के ठीक बीच में एक बड़ी-सी गोल टिक्की बनाएं। इस टिक्की को आप जाल वाले पैटर्न या लाइनों से भर सकती हैं। उसके चारों ओर छोटे-छोटे फूल या पत्तियां बनाकर एक गोलाकार बॉर्डर बनाएं। यह मेहंदी डिजाइन पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के पहनावे के साथ खूब जंचता है।

PunjabKesari

(AI Images)

3. अगर आपको ज्यादा भारी और बारिक मेहंदी का डिजाइन पसंद नहीं है तो आप ये ट्राई कर सकती हैं। यह बहुत ही हल्की औऱ सिंपल डिजाइन है। , एक उंगली पर पत्तियां वाली बेल, दूसरी पर छोटे-छोटे फूल और तीसरी पर सिर्फ बारीक डॉट्स। यह डिजाइन उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो कम से कम मेहंदी लगाना पसंद करते हैं।

PunjabKesari

(AI Images)


4. यह एक कमल के फूल वाला डिजाइन है। दरअसल, भारत में किसी भी पूजा पाठ में कमल को एक पवित्र फूल माना जाता है। इस मेहंदी डिजाइन में आप अपनी हथेली के एक कोने में एक खूबसूरत कमल का फूल बना सकती हैं। कमल के आस-पास आप लहरदार लाइनों या गोल शेप का डिजाइन बना सकती हैं जो इसे और भी आकर्षक बनाएगा।

PunjabKesari

(AI Images)

5. यह मेहंदी डिजाइन थोड़ा बारीक काम वाला है, लेकिन इसका रिजल्ट बहुत ही खूबसूरत होता है। आप अपनी हथेली के पिछले हिस्से पर एक जालीदार पैटर्न बना सकती हैं। इसके लिए आप सीधी या तिरछी रेखाओं का इस्तेमाल कर सकती हैं और छोटे-छोटे क्रॉस बनाकर एक सुंदर जाली बना सकती हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!