कौशांबीः ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल

Edited By Ajay kumar,Updated: 10 Dec, 2022 09:13 PM

kaushambi a girl riding a bike died after being hit by a truck

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना इलाके के सिरोही टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को शनिवार की दोपहर टक्कर मार दी जिससे इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गयी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना इलाके के सिरोही टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को शनिवार की दोपहर टक्कर मार दी जिससे इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गयी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोखराज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) तेज बहादुर सिंह ने बताया कि आज दोपहर थाना क्षेत्र के आदमपुर नादिर अली गांव निवासी करीना त्रिपाठी (21) अपने गांव के श्यामू सिंह (22) के साथ बाइक पर सवार होकर प्रतापगढ़ जिले के हथगांव स्थित अपने ननिहाल जा रही थी। उन्होंने बताया कि सिहोरी टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे करीना ट्रक के पहिए के नीचे आकर कुचल गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाइक चला रहा युवक श्यामू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएचओ ने कहा कि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया, हालांकि ट्रक चालक फरार हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!