Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ पर लगाए मेहंदी की ये खूबसूरत और सिंपल डिजाइन, जो बढ़ा देंगे आपकी सुंदरता...

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Oct, 2025 03:34 PM

karwa chauth mehndi design apply these beautiful

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं सजती सवरती है और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती है। महिलाएं इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करती है...

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं सजती सवरती है और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती है। महिलाएं इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार करती है और पहले से ही तैयारी शुरू कर देती है। वह नये कपड़े खरीदती है और नए-नए जेवर महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसी तरह मेकअप और मेहंदी भी महिलाओं की खूबसूरती को ओर बढ़ा देती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दिखाने वाले है, जो आपकी सुंदरता और बढ़ा देगा...

PunjabKesari

मेहंदी डिजाइन- 1 
यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत है और दोनों हाथों पर बनता है। इसमें पत्नी और पति चांद को देख रहे और फिर पत्नी अपने पति को देखकर उसकी पूजा कर रही है। वहीं, दूसरे हाथ पर पति पत्नी को पानी पिलाकर उसका व्रत खोल रहा है। ये डिजाइन देखने में बहुत ही खूबसूरत लग रहा है और आपकी सुंदरता को चार चांद लगा देगा।

PunjabKesari
मेहंदी डिजाइन- 2   
अगर आप अपनी मेहंदी में अपने प्यार की झलक दिखाना चाहती हैं तो हाथों में इस तरह से दिल बनवाएं। आप चाहें तो इस दिल में अपने पति का नाम लिखवा सकती हैं।

 PunjabKesari
मेहंदी डिजाइन- 3
करवा चौथ का त्योहार प्यार का त्योहार होता है। ये पति और पत्नी दोनों के प्यार को दिखाता है। पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन भूखी प्यासी रहती है। इस मेहंदी डिजाइन में भी पति-पत्नी का प्यार देखा जा सकता है। ये दोनों  हाथों पर बनता है और बहुत ही खूबसूरत लगता है।

PunjabKesari

मेहंदी डिजाइन- 4
करवा चौथ पर महिलाएं  बैक हैंड पर भी मेहंदी लगाती है, जो काफी खूबसूरत लगता है। ये डिजाइन बैक हैंड पर लगेगा, जो काफी सुंदर है। इसमें चांद और व्रत की थाली बनी हुई है। उंगलियों पर फूल बने हुए है, देखने में बहुत खूबसूरत लगेगा और बन भी जल्दी ही जाएगा। ये काफी सिंपल है।

PunjabKesari

मेहंदी डिजाइन- 5
अगर ये आपका पहला करवा चौथ का व्रत है तो उसके लिए ये डिजाइन सबसे बेहतर विकल्प है। हाथों में जब आप इस तरह की डिजाइन बनवाएं और शादी का जोड़ा पहनेंगी तो एकदम नई नवेली दुल्हन लगेंगी।
PunjabKesari

पैरों पर भी लगाएं मेहंदी
करवा चौथ पर पैरों में इस तरह की भरी-भरी मेहंदी लगवाएं। इसके साथ जब आप पायल पहनेंगी तो आपका लुक कमाल का लगेगा। इसके लिए आप ये खूबसूरत डिजाइन देखिए...

मेहंदी डिजाइन-1

PunjabKesari

मेहंदी डिजाइन-2

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!