प्रयागराज में पूर्णिमा स्नान के साथ कार्तिक मेला संपन्न, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Edited By Harman Kaur,Updated: 27 Nov, 2023 05:00 PM

प्रयागराज: नगर में यमुना तट के बलुआ घाट पर आयोजित कार्तिक मेला पूर्णिमा स्नान के साथ सोमवार को संपन्न हो गया। एक महीने तक चले इस मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई....
प्रयागराज: नगर में यमुना तट के बलुआ घाट पर आयोजित कार्तिक मेला पूर्णिमा स्नान के साथ सोमवार को संपन्न हो गया। एक महीने तक चले इस मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई।

स्नान घाट पर पूजा अनुष्ठान करने वाले तीर्थ पुरोहित विमल कुमार जोशी ने कहा कि कार्तिक मास अकेला ऐसा महीना है, जिसमें यमुना नदी में स्नान का विशेष महात्म्य है। इसी महीने देव उठावनी के दिन से सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। प्रयागराज में हर साल कार्तिक मास में लगने वाले इस मेले में गुड़ की बनी जलेबी लोगों का आकर्षण का केंद्र रहती है और स्नान और पूजा के बाद लोग गुड़ की चाशनी में डुबोई जलेबी का आनंद उठाते हैं।
ये भी पढ़ें.....
- Guru Nanak Jayanti पर बोले CM योगी- 'सिख आज पूरी दुनिया में छाये, पर मुगलों का कहीं अता-पता नहीं'
- BJP की नई रणनीति! लोकसभा चुनाव से पहले बागियों की घर वापसी, आज अवध क्षेत्र के बागियों को दिलाई गई पार्टी की सदस्यता
वहीं, कौशांबी से गुड़ की जलेबी बेचने आए राम भरोसे ने बताया कि कार्तिक मेले में खासकर एकादशी और पूर्णिमा पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही और उन्होंने अच्छी दुकानदारी की। मेला समाप्त होने के साथ वह अब अपने गांव वापस लौट जाएंगे। कार्तिक मेला आयोजन समिति के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस मेले के आयोजन में जिला प्रशासन और पुलिस का पूर्ण सहयोग रहा। आज शाम उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर घाट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है।
Related Story

औद्योगिक विकास में यूपी की छलांग: 9 साल में 17 हजार से ज्यादा नए कारखाने, 16 लाख से अधिक रोजगार

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का अभियान तेज, 44 हजार से अधिक मीटर बदले

प्रयागराज में फिर बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर गिरा, मलबे में कई मजदूर के दबे होने की...

प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में बड़ी कार्रवाई, पूर्व SP MLA अंसार अहमद गिरफ्तार, मैनेजर समेत 12...

Bulldozer का डबल अटैक: अवैध मस्जिद ढहाने के बाद लगा 39.55 लाख का जुर्माना, प्रशासन ने दिया 30 दिन...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की 21 किलोमीटर की ऐतिहासिक गोवर्धन यात्रा, दानघाटी मंदिर में पूजा-अर्चना...

प्रयागराज के बामपुर गंगा घाट में डूबने से 4 बच्चों की मौत, CM Yogi ने लिया हादसे का संज्ञान, शोक...

शर्मनाक! मेला देखने गयी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

ई-मेल हैक कर हासिल किया 'बैंकिंग पासवर्ड' और 'OTP', फिर साइबर अपराधियों ने दो लोगों से ठगे 1.40...

सहारनपुर में हरियाणा के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन को आया था...