प्रयागराज में जाली नोट गैंग का पर्दाफाश: 4 गिरफ्तार, 1.18 लाख की नकली करेंसी बरामद

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Apr, 2026 01:29 PM

fake currency gang busted in prayagraj 4 arrested fake currency worth rs 1 18

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सराय इनायत थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सराय इनायत थाना क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट छापने और उन्हें बाजार में खपाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

भारी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा बरामद
पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 1 लाख 18 हजार 300 रुपये के जाली नोट मिले हैं, जिनमें 500, 200 और 100 रुपये के नोट शामिल हैं।

चार आरोपी गिरफ्तार 
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल यादव, विवेक कुमार यादव, नरेंद्र यादव और धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। ये सभी भदोही और देवरिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देवरिया में किराए का कमरा लेकर नकली नोट छापने का काम कर रहा था और इन्हें 50 फीसदी कमीशन पर ग्रामीण इलाकों व भीड़भाड़ वाले बाजारों में खपाता था।

धर्मेंद्र कुमार जाली नोटों के मामले में पहले भी जा चुका है जेल 
पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने बताया कि गिरोह काफी समय से सक्रिय था और योजनाबद्ध तरीके से अपना नेटवर्क चला रहा था। मामले में विवेक यादव को गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र कुमार पहले भी वर्ष 2019 में जाली नोटों के मामले में जेल जा चुका है।

गैंगस्टर एक्ट समेत कड़ी धाराओं में केस दर्ज 
पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जांच में जुट गई है। साथ ही इंटेलिजेंस एजेंसियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!