यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का अभियान तेज, 44 हजार से अधिक मीटर बदले

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Apr, 2026 11:02 AM

campaign to install smart prepaid meters intensifies in up

प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य तेजी से किया...

प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज जोन में अब तक 44 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। 

'पूरे जोन में लगभग तीन लाख उपभोक्ता'
बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि पूरे जोन में लगभग तीन लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें 80 प्रतिशत घरेलू और 20 प्रतिशत व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अगले छह महीनों में सभी पुराने मीटरों को बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी जीएमआर कंपनी को सौंपी गई है। तकनीकी मानकों के अनुसार 5 किलोवाट से कम लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए सिंगल फेज और 5 किलोवाट या उससे अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए थ्री फेज मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि औद्योगिक इकाइयों के लिए अलग श्रेणी के मीटर उपयोग में लाए जा रहे हैं।       

ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध होगी
राजेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की पूरी जानकारी मोबाइल के माध्यम से मिल सकेगी। उपभोक्ता रोजाना खपत और शेष बैलेंस देख सकेंगे तथा ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कुछ उपभोक्ताओं द्वारा मीटर तेज चलने की शिकायतों को देखते हुए विभाग ने लगभग 5 प्रतिशत घरों में पुराने और नए मीटर को एक साथ लगाकर यूनिट की तुलना करने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि की जांच की जा सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की और कहा कि जो लोग ऑनलाइन रिचार्ज नहीं कर सकते, उनके लिए विभागीय काउंटर पर रिचार्ज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!