Edited By Harman Kaur,Updated: 27 Nov, 2023 04:40 PM

भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले पिछले दिनों पार्टी से निकाले गए बागियों की घर वापसी कर रही है। पार्टी ने मन बनाया है की नगर निकाय चुनाव के दौरान निकाले गए बागियों को वापस पार्टी में लाया जाएगा। इनकी संख्या तकरीबन 5 हजार हैं....
लखनऊ (अश्वनी सिंह): भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले पिछले दिनों पार्टी से निकाले गए बागियों की घर वापसी कर रही है। पार्टी ने मन बनाया है की नगर निकाय चुनाव के दौरान निकाले गए बागियों को वापस पार्टी में लाया जाएगा। इनकी संख्या तकरीबन 5 हजार हैं। इसी के चलते आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में अवध क्षेत्र के 30-35 बागियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरीके की कोई चूक नहीं चाहती है और इसीलिए भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने बागी और नाराज कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से वापसी करने के मूड में है। नगर निकाय चुनाव के दौरान जिन प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिला वह बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ लिए और इनकी संख्या तकरीबन 5000 है। ये ऐसे कार्यकर्ता है जो नगर निकाय चुनाव के दौरान बागी हुए थे और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें उस दौरान 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। लेकिन अब प्रदेश संगठन ने तय किया है कि इन सभी की वापसी कराई जाए। पहले चरण में आज अवध क्षेत्र के बागियों को लखनऊ में वापस पार्टी में लिया गया।
पहले चरण में अवध क्षेत्र के बागियों को दिलाई गई पार्टी की सदस्यता
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मन मुताबिक, आज से भारतीय जनता पार्टी अपने बागियों को वापस लेने की शुरुआत की। आज पहले चरण में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मौजूदगी में अवध क्षेत्र के बागियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। लखनऊ प्रदेश मुख्यालय पर तकरीबन 30-35 से बागियों को आज बुलाया गया है। जिन्होंने नगर निकाय चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इन लोगों में पूर्व कार्यवाहक महापौर सुरेश अवस्थी पूर्व पार्षद दिलीप श्रीवास्तव, संतोष सेंगर समेत कई पूर्व पार्षद, बोर्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष शामिल है। इन लोगों की जॉइनिंग उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा की मौजूदगी में हुई।