Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Apr, 2026 03:27 PM

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अब नया मोड आ गया। ये मामला अब और भी गंभीर हो गया है और जांच का दायरा भी बढ़ गया है...
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में अब नया मोड आ गया। ये मामला अब और भी गंभीर हो गया है और जांच का दायरा भी बढ़ गया है। 80 लाख रुपये खर्च कर किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाली युवती अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसकी हालत काफी गंभीर है पहले उसे आईसीयू में भर्ती किया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बिजनौर की रहने वाली है। उसका नाम पारुल तोमर (30) है। उसने 80 लाख रुपये खर्च करके किडनी ट्रांसप्लांट कराया था, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इन्फेक्शन के चलते उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसे आईसीयू में भर्ती किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल से राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए दो एंबुलेंस के साथ डॉक्टर की टीम को रवाना कर दिया गया। यहां पर ही उसका इलाज होगा। बताया जा रहा है कि उसकी तलाश में अब सुधार हो रहा है।
आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
वहीं, पुलिस भी इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है और अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जांच के दौरान पता चला कि बिहार के रहने वाले एमबीए के छात्र आयुष ने ही पीड़िता को किडनी दी थी। वो फिलहाल उत्तराखंड में रह रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और छापेमारी कर रही है। वही, इस पूरे मामले में जालौन निवासी ड्राइवर शिवम मुख्य भूमिका में था। शिवम ने ही आयुष को अपने जाल में फंसाया था। शिवम के जरिए ही मरीज लाने का काम किया जाता था। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही और छापेमारी कर आरोपी की तलाश कर रही है।